Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेस विधायक के बेटे ने कौन सा अपराध किया जिसमें इंदौर पुलिस ने लगाए वांटेड पोस्टर


    महाकाल की नगरी उज्जैन के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे को इंदौर पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इंदौर ही नहीं उज्जैन में बड़नगर क्षेत्र में उसके वांटेड के पोस्टर लगाए हैं और उसकी गिरफ्तारी करने वाले को 15 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। इस मुद्दे पर अब भाजपा ने प्रियंका गांधी को घेरा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने इसको लेकर प्रियंका पर तंज कसा है और कहा कि वे विधायक के बेटे को कानून के हवाले कराकर पीड़ित को न्याय दिलाएं।

    कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण के खिलाफ पिछले महीने एक महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला कायम कराया था। महिला नेता ने आरोप लगाया था कि विधायक मुरली मोरवाल के बेटे ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद करण ने महिला नेता के साथ गालीगलौच और जान से मारने की धमकी भी दी। इसको लेकर इंदौर के महिला पुलिस थाना में धारा 376, 376 (2)एम, 376 (2) जे, 294 और 506 का अपराध दर्ज किया गया है।

    एफआईआर के बाद से ही फरार
    करण मोरवाल महिला नेता द्वारा एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इंदौर पुलिस ने काफी प्रयास किए। पहले पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद हाल ही में इनाम की राशि को 15 हजार रुपए बढ़ा दिया गया है। विधायक पुलिस की तलाश में पिछले दिनों इंदौर पुलिस ने उसकी तलाश में पोस्टर छपवाए और न केवल इंदौर बल्कि उज्जैन के बड़नगर में भी चस्पा किए हैं। इसमें उनकी गिरफ्तारी कराने में मदद करने वाले को 15 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

    भाई शिवम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ

    बताया जाता है कि विधायक मुरली मोरवाल के बेटे की गिरफ्तारी करने के लिए इंदौर पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की है। उसके भी शिवम को भी इंदौर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी जिससे करण के बारे में जानकारी हाथ लग सके। जब शिवम को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था तो वे इस संबंध में पुलिस थाने भी पहुंचे थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728