Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पोती आराध्या ने गले लगाकर दादा अमिताभ बच्चन को किया बर्थडे विश


    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 79वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। वहीं, इस खास मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों से ताबड़तोड़ विशेज मिलीं, इस बीच अमिताभ को सबसे खास अंदाज में बर्थडे विश किया उनकी पोती आराध्या ने। दादा-पोती की प्यारी सी तस्वीर ऐश्वर्या राय ने अपने सोशल एकाउंट पर शेयर की है। जिसमें आराध्या की विश भी लिखी हुई है। अमिताभ-आराध्या की ये फोटो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

    ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अमिताभ बच्चन और आराध्या की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें आराध्या अपने दादा अमिताभ बच्चन को गले लगाए हुए फोटो खिंचवाती दिख रही हैं। अभिताभ ने इस फोटो में व्हाइट हाउस कोट पहन रखा है और आराध्या पिंक टॉप और ब्लू जींस में बेहद प्यार लग रही हैं। दादा-पोती की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रही है, यही कारण है ये ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

    प्यारे दादा जी...

    इस फोटो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में आराध्या की ओर से अमिताभ बच्चन के लिए बर्थडे विश लिखी है। उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे सबसे प्यारे डार्लिंग दादा जी- पा... लव यू फॉरएवर'। ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, हर कोई अमिताभ को बर्थडे विश करता नजर आ रहा है। इसके साथ ही सभी ने दादा-पोती की शानदार बॉन्डिंग की तारीफ की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728