Header Ads

ad728
  • Breaking News

    इंदौर में फिर लौट रहा है कोरोना का संक्रमण, दो सैन्य अधिकारी सहित 7 संक्रमित, प्रशासन हुआ अलर्ट


    मध्य प्रदेश में इंदौर (Indore corona case) ऐसा है जिला है जहां अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित (Covid-19 Positive) मरीज मिले हैं. अब जब कि सभी जगह कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है. तो ऐसे में एक बार फिर इंदौर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सरकार से लेकर प्रशासन तक सभी की चिंताओं को बढ़ा दिया है. दरअसल इंदौर में कोरोना के नए डेल्टा वेरिएंट (Delta Plus Variant) से संक्रमित 7 मरीज मिलने से तहलका मच गया है. 7 नए संक्रमित मरीजों में से दो सेना के अधिकारी भी शामिल हैं. नेशनल सेंटर ऑफ डिजास्टर कंट्रोल ने इसका खुलासा किया है. इन संक्रमित मरीजों के सैंपल सितंबर में लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट हाल ही में आई है.

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर डॉ. बीएस सैत्या ने कहा है कि महू कैंट के दो सैन्य अधिकारी कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हैं. इस वेरिएंट को AY.4 कहा जा रहा है. ये महाराष्ट्र के एक मरीज में पाया गया था. NCDC की रिपोर्ट कहती है कि इस नए वेरिएंट की वजह से इंदौर में सितंबर में कोरोना के केस बढ़ गए. अगस्त में यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में 64 फीसदी इजाफा हो गया था

    नए वैरियंट को लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल

    डॉ. सैत्या ने कहा कि NCDC ने सितंबर में लिए गए सैंपल की पहली रिपोर्ट 1 अक्टूबर को जारी की थी. जबकि दूसरी 16 अक्टूबर को जारी की गई है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. अनीता मुथा का कहना है कि नया वेरिएंट डेल्टा वैरिएंट का नया रूप है. ये न तो डेल्टा है और न ही डेल्टा प्लस. उन्होंने कहा कि AY.4 का नया वेरिएंट सबसे पहले महाराष्ट्र के कुछ मरीजों में देखा गया था. उन्होंने कहा कि ये वेरिएंट अभी नया है. इसलिए फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि ये फैलता कैसे है या ये कितना गंभीर रूप ले सकता है. इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है.

    वैक्सीन के दोनों डोज लगने वाले भी हुए पॉजिटिव

    बता दें कि 24 सितंबर को यहां कोरोना के 32 पॉजिटिव मरीज मिले थे. इनमें 30 महू आर्मी वॉर कॉलेज के सैनिक थे. ये सैनिक पुणे से ट्रेनिंग कर लौटे थे. लौटते ही इन सभी को तुरंत क्वारंटीन किया गया था. उस वक्त ट्रेनिंग करने 115 सैन्य अधिकारी गए थे. लौटने के बाद हुई उनकी जांच में 23 सैनिक और छह डायरेक्टिंग ऑफिसर सहित 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इन कोरोना संक्रमितों में कई ए-सिम्पटोमैटिक भी थे. कुछ अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज भी लगाए जा चुके थे.

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728