Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बिना परमिशन निकाल रहे थे जुलूस, पुलिस के लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़, मध्य प्रदेश के धार का मामला


    मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार को हालात अचानक असामान्य हो गए। यह सब हुआ ईद-मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालने के चलते। असल में प्रशासन की तरफ से ऐसे किसी जुलूस के लिए परमिशन नहीं दी गई थी। इसके बावाजूद लोगों ने जुलूस निकाला। बाद में जब पुलिस ने बल प्रयोग किया तो भगदड़ की स्थिति मच गई।

    अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग जुलूस लेकर जा रहे हैं। पुलिस इन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। इसके बाद अचानक से लाठी चार्ज कर दिया जाता है। इसके बाद वहां पर भगदड़ मच जाती है।

    पुलिस का कहना है कि जूलूस निकालने के लिए मना करने पर भी लोग मान नहीं रहे थे। इसीलिए लाठी चार्ज करना पड़ा। एक अन्य वीडियो में कुछ लोग पुलिस से बहस करते भी नजर आ रहे हैं। कुछ युवक एक पुलिसवाले के पास जाकर कर रहे हैं कि वह अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728