Header Ads

ad728
  • Breaking News

    डांस करते-करते गिर पड़े डॉक्टर, चंद पलों में निकल गई जान, भोपाल का है मामला, देखिए वीडियो


    भोपाल में एक डॉक्टर की मौत का वीडियो सामने आया है। यह डॉक्टर एक पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे। यहां पर डांस करते-करते वह अचानक गिर पड़ते हैं। पार्टी में मौजूद अन्य डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना भोपाल के होटल जहांनुमा की बताई जा रही है।

    पार्टी में हो रहा था डांस
    वीडियो में दिख रहा है कि कोई पार्टी चल रही है। पार्टी में गाना बज रहा है, ‘ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा...’ इस गाने पर सभी खूब ठुमके लगा रहे हैं। करीब 2 मिनट 50 सेकंड का वीडियो जैसे ही करीब 2 मिनट 40 सेकंड के करीब पहुंचता है, डांस कर रहा एक शख्स अचानक रुक जाता है। देखते ही देखते वह गिर जाता है। तभी उसके बगल में डांस कर रहा शख्स उसके करीब आता है और उसे उठाने की कोशिश करता है। यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है। 
    फोरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट थे डॉक्टर
    डॉक्टर का नाम सीएस जैन बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह डॉक्टर्स की पार्टी में गए थे। यहीं पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि डॉक्टर जैन भोपाल के फेमस फोरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट थे। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फेसबुक और ट्विवटर पर इस वीडियो को शेयर कर लोग जिंदगी की अनिश्चितता के बारे में बातें कर रहे हैं। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728