Header Ads

ad728
  • Breaking News

    IND vs PAK: पांच विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह टी-20 में रचेंगे इतिहास, युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ बनेंगे नंबर वन भारतीय गेंदबाज


    टी-20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्धंद्धी पाकिस्तान से 24 अक्टूबर यानी आज रात भिड़ेगी। इस महामुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। भारत की तरफ से जहां बल्लेबाजी में सभी निगाहें रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल पर टिकी होंगी, तो गेंदबाजी में पड़ोसी मुल्क के बल्लेबाजों को धाराशायी करने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी। बुमराह अगर इस मैच में पांच विकेट चटकाने में सफल रहते हैं, तो वह टीम की जीत के साथ-साथ टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय गेंदबाज इतिहास रच देंगे।

    दरअसल, जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट चटकाने से महज पांच विकेट दूर हैं। बुमराह ने अबतक टी-20 करियर में भारत की तरफ से खेलते हुए 50 टी-20 मैचों में 59 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह से आगे इस लिस्ट में सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 49 टी-20 मुकाबलों में 63 विकेट झटके हैं। यानी पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में अगर बुमराह अपनी गेंद से कहर बरपाने में सफल रहते हैं, तो वह चहल को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। वॉर्मअप मैचों में भी भारत के इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन शानदार रहा था।

    पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह के प्रदर्शन की बात करें तो उनको महज दो टी-20 मैच ही अबतक खेलने को मिले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, बुमराह की इकॉनमी 5.71 की रही है। बुमराह का प्रदर्शन आईपीएल 2021 में भी काफी शानदार रहा था और उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 21 विकेट अपने नाम किए थे। टी-20 वर्ल्ड कप में कई पूर्व क्रिकेटर्स बुमराह को टीम का एक्स फैक्टर मान रहे हैं और इस तेज गेंदबाज पर टीम की नैया को पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728