Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मैक्सिको में ड्रग माफिया के बीच गोलाबारी में मध्य प्रदेश के जबलपुर की बहू की मौत, अंतिम संस्कार भारत में होगा


    मध्य प्रदेश के जबलपुर की बहू  अंजली श्रीवास्तव की मैक्सिको में ड्रग माफिया के बीच हुई गोलीबारी में मौत हो गई। उनका भारत में ही अंतिम संस्कार करने के लिए दुखी परिजन  शव को लाने की औपचारिकता पूरी करने में जुटे हैं।

    जबलपुर में बिजली कंपनी में कार्यपालक निदेशक रहे भानू श्रीवास्तव की पुत्र वधु अंजली सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और ट्रैवल ब्लॉगर भी थीं। भानू श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेट उत्कर्ष नेटफ्लिक्स में मैनेजर है। बहू  अंजली की मैक्सिको में मौत के बाद उनके शव को भारत लाने की कार्रवाई की जा रही है। यहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीवास्तव बिजली कंपनी से रिटायर होने के बाद नोएडा में शिफ्ट हो गए हैं मगर जबलपुर में उनका अभी भी मकान है। वहीं, अंजली का मायका हिमाचल प्रदेश में है। उनके पिता जी रयोट वहां पशुपालन विभाग के डायरेक्टर रह चुके हैं। 

    पत्नी के जन्म दिन मनाने गए थे उत्कर्ष
    कैलिफोर्निया में रहने वाले उत्कर्ष अपनी पत्नी का जन्म दिन मनाने के लिए मैक्सिको के तुलुम रिजॉर्ट में गए थे। उसी दिन रात को जन्मदिन मनाते समय गोलीबारी में जिन महिलाओं की मौत हुई उनमें भारतीय मूल की अंजली भी थी। दूसरी महिला जर्मनी की थी। अंजली के भाई भी शिकागो में रहते हैं। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728