Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मॉनसून की विदाई के वक्त उत्तराखंड से केरल तक कहर बरपा रही बारिश, वैज्ञानिकों से जानिए वजह


    अक्टूबर महीना आधे से ज्यादा गुजर चुका है, लेकिन कई राज्यों में बारिश अभी भी जारी है। देश के कई राज्यों दिल्ली, केरल, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों में बहुत ज्यादा बारिश हुई, जिसका नतीजा ये निकला है कि कुछ जगहों पर जान और माल का भारी नुकसान भी हुआ है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में जो बारिश हुई वो राज्य ने कई दशकों से नहीं देखी थी। उधर, केरल और उत्तराखंड में बारिश और फिर भूस्खलन ने कई लोगों की जिंदगी छीन ली। वैज्ञानिक इसके पीछे कई वजहों को जोड़ कर देख रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि मॉनसून में देरी और कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से कई जगहों पर अत्यधिक बारिश देखने को मिल रही है।

    अक्टूबर मॉनसून के जाने का महीना होता है, इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लौटता है और वो उत्तर-पूर्व मॉनसून को रास्ता देता है, जो आमतौर पर दक्षिण प्रायद्वीपीय और मुख्यतौर पर भारत के पूर्वी हिस्से पर असर डालता है।

    पश्चिम विक्षोभ भारत के दूरस्थ उत्तरी हिस्से के स्थानीय मौसम में असर डालता है। जिसकी वजह से आमतौर पर बारिश या बर्फबारी होती है। लद्दाख, कश्मीर जैसे ऊंचाई वाले स्थानों और उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इसी वजह से इस मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। पिछले हफ्ते दबाव वाले दो क्षेत्र(अरब सागर और बंगाल की खाड़ी) एक साथ सक्रिय हुए। इन दोनों के एक साथ मिलने से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम का कहर देखने को मिला।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728