Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सेक्रेड गेम्स में नवाज संग इंटीमेट सीन के बाद खराब हुई कुब्रा सैत की हालत, जमीन पर बैठ रो पड़ीं...


    मशहूर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में 'कुकू' का किरदार निभाकर जबरदस्त तारीफें हासिल कर चुकीं एक्ट्रेस कुब्रा सैत (Kubbra Sait) ने इस शो से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है। कुब्रा ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि वो इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटीमेट सीन करने के बाद किस कदर जमीन पर बैठ कर रो पड़ी थीं। कुब्रा को रोते हुए देख नवाजुद्दीन ने जो रिएक्शन दिया, उसके बारे में जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे।

    7 बार शूट हुआ सीन
    कुब्रा सैत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सेक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटीमेट सीन को लेकर बात ककते हुए बताया कि सीन के दौरान वो इस कदर परेशान हो गई थीं कि आखिरकार रो पड़ी थीं। मशाबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस सीन को 7 बार शूट किया गया था क्योंकि डायरेक्टर अनुराग कश्यप इस सीन को सात अलग-अलग एंगल से लेना चाहते थे। उन्होंने इस शूट को आसान और शानदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

    'मैं टूट गई थी'
    कुब्रा ने बताया- 'मैंने पहला टेक किया, वो बोले कि अब जल्दी से अगला कर लेते हैं। मैंने दूसरा किया तो वो बोले कि अब हम एक और करेंगे। तीसरी बार जब मैंने टेक दिया तो उन्होंने कैमरा नवाज पर फोकस किया और फिर हमने कुछ और किया। और सातवीं बार जब मैंने ये किया... मैं टूट गई थी। मैं इस प्वाइंट पर वाकई टूट चुकी थी। मैं बहुत इमोशनल भी हो गई थी। इसके बाद वो मेरे पाए और बोले थैंक्यू, मैं तुमसे बाहर मिलता हूं? तब मुझे लगा कि ये सीन ओवर हो गया है'।


    रोती रही...

    कुब्रा ने आगे कहा- 'मैं जमीन पर बैठी रही, रोती रही। मैं बस रो रही थी, रो रही थी और रोए जा रही थी। नवाज आकर मुझे बोले- मुझे लगता है कि आपको बाहर जाना चाहिए क्योंकि मेरा सीन अभी बचा है। उनका एंट्री बाकी था।' इस सीरी के अलावा कुब्रा सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'जवानी जानेमन' और 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' जैसी फिल्में भी की हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728