Header Ads

ad728
  • Breaking News

    घर में घुसकर युवती की हत्या, आरोपी फरार


    ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में बुधवार की देर रात घर में घुसकर एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवती की भाभी के भाई पर लगा है। आशंका है कि लूट का विरोध करने पर आरोपी ने युवती की हत्या की थी। आरोपी युवती का मोबाइल और घर में रखी ज्वेलरी लूटकर ले गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

    डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र बताया की बुधवार की रात युवती घर में अकेली थी। युवती के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात को युवती की भाभी का भाई घर पहुंचा। आरोपी युवती की हत्या करने के बाद उसका मोबाइल और घर में रखी ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस छानबीन में पता चला कि युवती की भाभी के भाई ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी घर से लूटी गई ज्वेलरी और युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728