Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मिसाल: ग्वालियर में लंगर के बाद फैली गंदगी देखी तो झाडू उठाकर खुद सफाई में जुट गए लोग


    सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद आयोजक अक्सर ही गंदगी छोड़कर चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में। यहां पर कुछ लोगों ने लंगर आयोजित किया। गरीबों और जरूरतमंतदों को खाना-खिलाया और फिर चलते बने। इसके बाद वहां पर काफी गंदगी और कचरा फैल गया था। कुछ देर बाद वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे। जब उन्होंने गंदगी का आलम देखा तो खुद ही झाडू़ उठाकर सफाई में जुट गए। उनके इस काम को सभी लोग मिसाल के तौर पर देख रहे हैं।

    ग्वालियर में मंगलवार मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया गया। इसमें कुछ स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया। लोगों को भोजन कराने वाले लोगों ने खूब सेवा की और खाना खिलाकर सब घर चले गए। मगर रात को कुछ लोगों की असल सेवा की वीडियो वायरल हुई तो देश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर सामने आई।

    रात के अंधेर में झाड़ू लेकर इन्होंने की सफाई
    लॉयंस क्लब दिशा के संस्थापक जुबेर रहमान और उनके साथ इरफान कान, इरशाद खान, अजीज, तालिब, रहीश ने रात के अंधेर में झाड़ू लेकर सड़क साफ की। इनके वायरल वीडियो में वे कह स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए स्वच्छ ग्वालियर की बात कह रहे हैं। वास्तव में शहर को स्चच्छ रखकर लोगों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728