Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारतीय महिला किकेट टीम के कोच रमेश पवार ने बताया, कौन खिलाड़ी बन सकती है टीम की कप्तान


    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पवार ने टीम में कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोच का मानना है कि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम की कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं। कोच ने कहा कि मार्च-अप्रैल में 50 ओवर के विश्व कप के बाद शायद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नेतृत्व की भूमिकाओं पर विचार करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसी कोई भी चर्चा होती है तो इस बात की ज्यादा संभाना है कि मंधाना टीम की कप्तानी संभालने के लिए शीर्ष दावेदार में शामिल होंगी। पवार का मानना है कि विश्व कप के बाद किसी न किसी स्तर पर इस मामले में बातचीत करना होगा।

    ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में मिताली राज वनडे और टेस्ट में टीम की कप्तान हैं जबकि हरमनप्रीत कौर टी20 टीम की कप्तान हैं। मंधाना टी20 क्रिकेट में टीम की उपकप्तान हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज और पिंक बॉल टेस्ट से पहले चोटिल होने के कारण हरमनप्रीत टीम का हिस्सा नहीं थी और मंधाना तीनों फॉर्मेट में टीम की उप कप्तान थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पवार ने मैच के बाद कहा, ' देखिए, किसी ना किसी समय हमें भविष्य में टीम के नेतृत्व के लिए चर्चा करना होगा। इस बारें में अभी भी काफी चर्चा हो रही हैं। हम विश्व कप के बाद इस पर कोई भी फैसला लेंगे और फिर तय करेंगे कि क्या किया जाना चाहिए। हम इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।'

    मंधाना ने पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। कोच ने कहा, ' ऐसा प्रदर्शन युवा पीढ़ी पर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है क्योंकि वह हमारे वर्तमान टीम के खिलाड़ियों को बहुत प्रेरित करती है। मंधाना दुनिया भर में क्रिकेट खेलती हैं और उनके पास क्रिकेट की काफी बेहतर समझ है। हम हमेशा उन्हें एक लीडर के रूप में देख रहे हैं। वह उपकप्तान हैं और किसी समय वह इस टीम का नेतृत्व भी करेंगी। मुझे अभी फॉर्मेट के बारे में नहीं पता। बीसीसीआई, सिलेक्टर्स और मैं जब एक साथ मिलेंगे और तो फिर इस पर कोई निर्णय लेंगे।'

    कोई टिप्पणी नहीं

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728